Top Banner Top Banner
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिनों की राजकीय यात्रा पर मॉरीशस के लिए रवाना हुईं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिनों की राजकीय यात्रा पर मॉरीशस के लिए रवाना हुईं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिनों की राजकीय यात्रा पर मॉरीशस के लिए रवाना हुईं। वे कल मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस समारोह में भारतीय नौसेना का एक दल भी हिस्सा लेगा, जिसमें भारतीय नौसेना के पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन पोत- आईएनएस तीर और सीजीएस सारथी शामिल होंगे।
   
राष्ट्रपति यात्रा के दौरान मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रोपुन और प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनॉथ के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगी। वे मॉरीशस नेशनल असेंबली के अध्यक्ष, मॉरीशस सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश तथा कई अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगी।

Please follow and like us:
Pin Share
Please share the Post to:
RSS
Follow by Email