उत्तराखंड की इन महिलाओं को 8 अगस्त को किया जाएगा सम्मानित…

उत्तराखंड की इन महिलाओं को 8 अगस्त को किया जाएगा सम्मानित…

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग को तीलू रौतेली एवं आंगनबाडी पुरस्कार के लिए जिला स्तरीय आवेदन प्राप्त हुए हैं। पुरस्कार के लिए चयनित योग्य महिलाओं को 8 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को तीलू रौतेली एवं आंगनबाडी पुरस्कार से सम्मानित कर रही है। इस पुरस्कार के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 जुलाई थी। उन्होंने कहा कि चयन में पारदर्शिता बरतने का निर्देश भी समिति को दिया गया है। तीलू रौतेली पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित करता है।

तीलू रौतेली पुरुस्कार के लिए जिलावार आवेदनकर्ताओं की सूची——

जिला — अल्मोड़ा: 3

हरिद्वार: 3

पौड़ी गढ़वाल: 3

टिहरी गढ़वाल: 3

नैनीताल: 3

उधमसिंह नगर: 3

चमोली: 3

बागेश्वर: 3

पिथौरागढ़: 3

चंपावत: 3

देहरादून: 3

रुद्रप्रयाग: 3

उत्तरकाशी: 3

आंगनवाड़ी पुरुस्कार के लिए जिलावार आवेदनकर्ताओं की सूची——

अल्मोड़ा: 7

देहरादून: 6

हरिद्वार: 9

पौड़ी गढ़वाल: 15

टिहरी गढ़वाल: 8

नैनीताल: 9

उधमसिंह नगर: 12

चमोली: 9

बागेश्वर: 3

पिथौरागढ़: 9

चंपावत: 3

रुद्रप्रयाग: 3

उत्तरकाशी: 3