उत्तराखण्ड को ईज ऑफ डूईंग बिज़नस के अंतर्गत संचालित एकल खिड़की व्यवस्था के तहत ’टॉप अचीवर्स’ श्रेणी का पुरस्कार मिला है। केंद्र सरकार की ओर से विकसित राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली के साथ एकीकरण करने वाला उत्तराखण्ड पहला राज्य रहा है। नई दिल्ली में सभी प्रदेशों के उद्योग मंत्रियों के साथ आयोजित उद्योग समागम कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, पीयूष गोयल ने यह पुरस्कार प्रदान किये। राज्य की ओर से मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और उद्योग सचिव विनय शंकर पाण्डेय ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।
पोर्टल पर उपलब्ध सूचनाओं, एकल खिड़की अधिनियम के अंतर्गत निर्धारित विधिक समय-सीमा, शिकायतों का ऑनलाईन निस्तारण और समर्पित हेल्पलाईन विशिष्टताओं के दृष्टिगत केंद्र सरकार ने राज्य को यह पुरस्कार प्रदान किया है। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पुरस्कार को राज्य में उद्यमियों को निवेश के लिये प्रेरित करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि राज्य में उद्यमियों और निवेश अनुकूल नीतियों के कारण बडी संख्या में उद्यमी उत्तराखण्ड में निवेश के प्रति आकर्षित हुए हैं।