मुख्यमंत्री धामी ने राजस्व वृद्धि के लिए अभिनव प्रयासों पर दिया जोर

मुख्यमंत्री धामी ने राजस्व वृद्धि के लिए अभिनव प्रयासों पर दिया जोर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के राजस्व में वृद्धि के लिए सभी विभागों को अभिनव प्रयास करने पर जोर दिया है। उन्होंने विभागों को नए राजस्व स्रोतों की पहचान करने और उनके विकास पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है। सचिवालय में वित्तीय मितव्ययता के संबंध में आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों से कर संग्रहण प्रक्रिया में सुधार लाने और कर चोरी रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने राज्य के वित्तीय प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने पर बल देते हुए कहा कि राजस्व बढ़ाने के लिए राज्य वस्तु एवं सेवा कर (GST), परिवहन, आबकारी, वन और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने केंद्र सरकार की उन योजनाओं को प्राथमिकता देने की भी बात की, जिनमें केंद्र का 90% और राज्य का 10% अनुदान होता है।

इस बैठक में राज्य के राजस्व संसाधनों में वृद्धि, व्यय प्रवृत्तियों, और प्रमुख योजनाओं के लिए संसाधन उपलब्धता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email