Top Banner Top Banner
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ऐलान, पार्ट 1 और 2 दिवाली 2026 और 2027 पर होंगी रिलीज

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ऐलान, पार्ट 1 और 2 दिवाली 2026 और 2027 पर होंगी रिलीज

बॉलीवुड ने बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण का आधिकारिक ऐलान आज, 6 नवंबर को कर दिया गया है। इस फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका निभाएंगे, जबकि साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभाएंगी। फिल्म को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं, और इसे प्रसिद्ध फिल्म दंगल के डायरेक्टर नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित किया जा रहा है।

निर्माताओं ने बताया है कि रामायण दो भागों में बनाई जाएगी, जिसमें पहला भाग 2026 में और दूसरा भाग 2027 में रिलीज़ होगा। इसके साथ ही फिल्म का एक पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसमें फिल्म के भव्य और ऐतिहासिक रूप की झलक मिलती है।

हाल ही में फिल्म के सेट से रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फर्स्ट लुक वाली तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं, जिनमें दोनों अपने किरदारों में दिखाई दे रहे थे। यह फिल्म एक पौराणिक महाकाव्य पर आधारित होगी, और इसे बड़े स्तर पर, विशेष प्रभावों और उन्नत तकनीकों का उपयोग कर बनाया जा रहा है, ताकि दर्शकों को एक अद्वितीय अनुभव प्राप्त हो।

फिल्म रामायण का सभी दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है, और इसे लेकर बॉलीवुड में भी काफी चर्चा हो रही है।

Please follow and like us:
Pin Share
Please share the Post to:
RSS
Follow by Email