कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचेंगे देहरादून, तैयारियों में जुटा प्रशासन

कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचेंगे देहरादून, तैयारियों में जुटा प्रशासन

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 28 नवंबर को अपने एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गृह मंत्री सुबह लगभग 11 बजे जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे।

इसके बाद गृह मंत्री सीधे मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री प्रशासन अकादमी जाएंगे। यहां वे फाउंडेशन कोर्स के विदाई समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह में आईएएस प्रशिक्षुओं को संबोधित करने के बाद अमित शाह दोपहर को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

सुरक्षा और तैयारियों का जायजा
केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। मसूरी और देहरादून में सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बताया कि गृह मंत्री के स्वागत और विदाई के लिए पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सूची तैयार की गई है। उनका यह दौरा प्रशासन और पार्टी दोनों के लिए अहम माना जा रहा है।

Please follow and like us:
Pin Share
Please share the Post to:
RSS
Follow by Email