भीमताल बस दुर्घटना: मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख, घायलों को राहत राशि प्रदान करेगी सरकार

भीमताल बस दुर्घटना: मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख, घायलों को राहत राशि प्रदान करेगी सरकार

भीमताल के ओखल में हुई बस दुर्घटना के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए राहत राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को कुल ₹10 लाख की सहायता राशि दी जाएगी, जिसमें ₹5 लाख उत्तराखंड परिवहन निगम, ₹2 लाख सड़क सुरक्षा निधि, और ₹3 लाख मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्रदान किए जाएंगे।

गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को ₹3 लाख और सामान्य रूप से घायल व्यक्तियों को ₹15,000 से ₹25,000 तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित परिवारों को राहत राशि के अलावा हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गंभीर रूप से घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित किया जाए और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जाए।

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email