Top Banner
मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर: रोपवे संचालन 7 दिन के लिए बंद

मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर: रोपवे संचालन 7 दिन के लिए बंद

अगर आप हरिद्वार स्थित मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर के दर्शन का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। मंदिर तक पहुंचाने वाली रोपवे सेवा फिलहाल कुछ दिनों के लिए बंद रहेगी। रोपवे संचालन बंद वार्षिक मेंटेनेंस कार्य के चलते किया गया है।

रोपवे बंद रहने की तारीखें

मनसा देवी मंदिर का रोपवे:
2 दिसंबर से 7 दिसंबर 2024 तक बंद रहेगा।

चंडी देवी मंदिर का रोपवे:
9 दिसंबर से 14 दिसंबर 2024 तक बंद रहेगा।

इस दौरान रोपवे से यात्रा करने वाले यात्री अन्य विकल्पों का उपयोग करें।

कितने लोग होंगे प्रभावित?

हर साल वार्षिक मेंटेनेंस के चलते रोपवे सेवा बंद होने से लगभग 2,000 से 6,000 यात्री प्रतिदिन प्रभावित होते हैं। खासतौर पर वे श्रद्धालु जो शारीरिक रूप से चलने-फिरने में असमर्थ होते हैं, उन्हें दर्शन करने में दिक्कत होती है।

कंपनी ने व्यक्त किया खेद

रोपवे सेवा का संचालन करने वाली ऊषा ब्रेको कंपनी के रीजनल मैनेजर मनोज डोबाल ने इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना इन तारीखों के अनुसार बनाएं।

क्या करें यात्री?

रोपवे सेवा बंद होने पर पैदल मार्ग या अन्य उपलब्ध साधनों से दर्शन कर सकते हैं।

यात्रा की योजना बनाते समय इन तारीखों का ध्यान रखें।

Please share the Post to: