Top Banner
विदेश से नैनीताल पहुंची साइंटिस्ट, नगर निकाय चुनाव में किया मतदान

विदेश से नैनीताल पहुंची साइंटिस्ट, नगर निकाय चुनाव में किया मतदान

नैनीताल: उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव 2025 के लिए सुबह से ही मतदान जारी है। बड़ी संख्या में लोग अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान कर रहे हैं। इस दौरान एक खास घटना ने सभी का ध्यान खींचा, जब नैनीताल की रहने वाली डॉक्टर अनीता राणा, जो वर्तमान में चेक गणराज्य में साइंटिस्ट हैं, केवल मतदान के लिए नैनीताल पहुंचीं।

चेक गणराज्य से वोट डालने आईं डॉक्टर अनीता
डॉक्टर अनीता राणा ने मतदान के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए चेक गणराज्य से यात्रा की। मतदान हर नागरिक का कर्तव्य है और अपने क्षेत्र के विकास के लिए वोट देना बेहद जरूरी है।
नैनीताल नगर पालिका में कुल 25,629 मतदाता हैं, जिनके लिए 32 मतदान स्थल बनाए गए हैं। प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

Please share the Post to: