देहरादून, 12 मार्च। ग्राफिक एरा का होली मिलन समारोह प्रेम व सौहार्द के रंगों से सराबोर रहा।
आज शाम, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के मेन ग्राउंड में इस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पारंपरिक होली गीतों की धूम रही। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी व ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के पदाधिकारियों, शिक्षकों व कर्मचारियों ने एक दूसरे को अबीर- गुलाल लगाकर सद्भावना व भाईचारे का संदेश दिया। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला के गीत ’रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे…’, ’खाइके पान बनारस वाला, खुल जाये बंद अकल का ताला…’ को लोगों ने खूब पसंद किया और जम कर ठुमके भी लगाये। समारोह में सभी ने पकोड़े, ठण्डाई, चाट व अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों का खूब आनंद उठाया।

होली मिलन समारोह में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो० राकेश कुमार शर्मा, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के प्रो-वाइस चांसलर प्रो० संतोष एस० सर्राफ, अन्य पदाधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी व छात्र- छात्राएं शामिल हुए।
Related posts:
- उत्तराखंड के इन गांवों में नहीं मनाई गई 300 साल से होली, जानिए वजह…
- होलिका जलाएं, होली मनाये – परन्तु कैसे? पढ़िए
- ग्राफिक एरा में अबीर गुलाल के संग चला गीतों का जादू
- दुनिया के टॉप 30 कोडर्स में पांच छात्र ग्राफिक एरा के, 87 देशों के कोडिंग के ग्रेंड फिनाले में ग्राफिक एरा ने दिखाया कमाल
- उत्तराखंड रंगोत्सव में विदेशी पर्यटकों ने खेली खूब होली
- ग्राफिक एरा में शिक्षकों को मिले डेढ़ करोड़ के रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड