विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी और सांसद महेंद्र भट्ट भी दें इस्तीफा: रीजनल पार्टी
देहरादून (23 मार्च): आज प्रेस क्लब में राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में दौरान राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल ने पहाड़- मैदान की राजनीति करने वाले सभी राजनीतिक दलों और विभिन्न संगठनों को आड़े हाथों लिया, तथा कहा कि प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद अब विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी तथा सांसद महेंद्र भट्ट को भी पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने मीडिया और समाज के लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि पहाड़ मैदान के अभद्र बयानबाजों पर लगाम लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोगों को पहाड़ मैदान नहीं बल्कि उत्तराखंडियत की भावना के साथ गरीबी, बेरोजगारी और प्रदेश की बेलगाम होती शिक्षा तथा स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष करना चाहिए। ,
कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व
इस दौरान विभिन्न राष्ट्रीय दलों को छोड़कर आए दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कई कार्यकर्ताओं को संगठन में विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया। पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना इष्टवाल ने तमाम कार्यकर्ताओं को मनोनयन पत्र प्रदान किये और प्रदेश हित में पूरी लगन से मेहनत करने की अपील की।
देवेंद्र सिंह गुसाई को जिला अध्यक्ष देहरादून मनोनीत किया गया तथा भगवती प्रसाद गोस्वामी को सैनिक प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाया गया। सुमित्रा जोशी को जिला संगठन सचिव का दायित्व दिया गया है। नवीन पंत को व्यापार प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवीन पंत को व्यापार प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाया गया है तथा बसंती गोस्वामी को जिला प्रचार सचिव का दायित्व दिया गया। सुमन रावत को बालावाला मंडल अध्यक्ष और रजनी कुकरेती को उपाध्यक्ष बनाया गया। गीता पंत को हाथी बड़कला वार्ड का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता
इस अवसर पर माधो सिंह नेगी, दिगपाल सिंह बंगारी, जगमोहन सिंह झिकंवाण, प्रमोद जोशी, कपिल पूनिया, महावीर सिंह रावत, रेशमा, सोहन कौशल, जगदंबा बिष्ट, नवीन पंत, गीता पंत, सुमन रावत, रजनी कुकरेती आदि दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता अभियान कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने की। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश प्रचार सचिव विनोद कोठियाल, संगठन सह सचिव राजेंद्र सिंह गुसाईं, सुरेंद्र सिंह चौहान, मुकेश, मंजू रावत, जगदंबा बिष्ट, नीलम लखेड़ा आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Related posts:
- मूल निवास भू कानून को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाएगी राष्ट्रवादी रीजटल पार्टी
- देहरादून: नवंबर माह में भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलेगा
- सचिव चंद्रेश यादव नें लगाया संस्कृत शिक्षा के समस्त प्रश्नों पर विराम, संस्कृत जगत में हर्ष की लहर
- भाजपा विधायकों के ‘भितरघात’ के आरोपों से उत्तराखंड भाजपा में हड़कंप
- इजरायल: प्रधानमंत्री नेतन्याहू की विदाई तय, 120 में से 6 सांसदों वाले नेफ्टाली बेनेट बनेंगे अगले प्रधानमंत्री, पढ़िए खबर
- ब्रेकिंग: आम आदमी पार्टी से सीएम का चेहरा रहे अजय कोठियाल ने दिया पार्टी से इस्तीफा, आप को करारा झटक