उत्तराखंड का लाल रोहित भट्ट फतह करेगा माउंट एवरेस्ट, जल्द शुरू होगा अभियान

उत्तराखंड का लाल रोहित भट्ट फतह करेगा माउंट एवरेस्ट, जल्द शुरू होगा अभियान

टिहरी के रहने वाले प्रसिद्ध पर्वतारोही रोहित भट्ट को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह करने की अनुमति मिल गई है। वे 2 अप्रैल 2025 को अपने इस ऐतिहासिक अभियान के लिए काठमांडू रवाना होंगे। टिहरी के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने उन्हें तिरंगे के साथ चोटी फतह करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

पहले भी बना चुके हैं कई रिकॉर्ड

रोहित भट्ट यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस और तंजानिया के माउंट किलिमंजारो को भी सफलतापूर्वक फतह कर चुके हैं। उन्होंने माउंट एल्ब्रुस पर 101 फीट लंबा तिरंगा फहराकर एक नया रिकॉर्ड भी बनाया था।

रेस्क्यू अभियान में भी निभाई अहम भूमिका

2022 में उत्तरकाशी के द्रौपदी का डांडा-2 में आए एवलांच में वे सकुशल बच निकले थे और रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक इंस्ट्रक्टर समेत चार लोगों की जान बचाई थी। इस अभियान के बाद वे कुछ महीने तक बेड रेस्ट पर रहे और फिर से पर्वतारोहण की तैयारी शुरू कर दी।

अब उनका अगला लक्ष्य माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराना है। टिहरी डीएम मयूर दीक्षित ने उन्हें हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email