उत्तराखंड में 20 अप्रैल तक बरसेगा पानी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट – जानें आपके जिले का हाल

उत्तराखंड में 20 अप्रैल तक बरसेगा पानी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट – जानें आपके जिले का हाल

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने 17 अप्रैल को राज्य के पांच पर्वतीय जिलों – चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कई हिस्सों में बारिश और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार, 20 अप्रैल तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

जानें आपके जिले का मौसम कैसा रहेगा:

  • देहरादून: अधिकतम तापमान 34°C | न्यूनतम तापमान 22°C
  • हरिद्वार: अधिकतम तापमान 35°C | न्यूनतम तापमान 18°C
  • नैनीताल: अधिकतम तापमान 21°C | न्यूनतम तापमान 17°C
  • ऊधम सिंह नगर: अधिकतम तापमान 38°C | न्यूनतम तापमान 24°C
  • पौड़ी गढ़वाल: अधिकतम तापमान 27°C | न्यूनतम तापमान 14°C
  • चमोली: अधिकतम तापमान 25°C | न्यूनतम तापमान 12°C
  • उत्तरकाशी: अधिकतम तापमान 25°C | न्यूनतम तापमान 14°C
  • बागेश्वर: अधिकतम तापमान 27°C | न्यूनतम तापमान 12°C
  • टिहरी: अधिकतम तापमान 24°C | न्यूनतम तापमान 13°C
  • रुद्रप्रयाग: अधिकतम तापमान 25°C | न्यूनतम तापमान 13°C
  • पिथौरागढ़: अधिकतम तापमान 26°C | न्यूनतम तापमान 12°C

मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है, खासकर उन इलाकों में जहां आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले यात्रियों को मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email