Top Banner Top Banner
यहाँ अज्ञात हमलावर ने पूर्व प्रधान को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती, इलाके में दहशत

यहाँ अज्ञात हमलावर ने पूर्व प्रधान को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती, इलाके में दहशत

उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ी वारदात सामने आई है। ढकिया क्षेत्र में अज्ञात हमलावर ने पूर्व प्रधान श्याम सिंह पर गोली चला दी। गोली लगने से घायल हुए पूर्व प्रधान को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार श्याम सिंह दवा लेने के लिए सतलोक आश्रम जा रहे थे, तभी रास्ते में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन पर फायरिंग कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। गोलीकांड की इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Please follow and like us:
Pin Share
Please share the Post to:
RSS
Follow by Email