देहरादून। थराली की पूर्व विधायक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह का निधन हो गया। वह पिछले तीन महीनों से बीमार चल रही थीं। पहले दिल्ली और उसके बाद देहरादून के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह उन्होंने देहरादून स्थित अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर है।
मुन्नी देवी शाह का अंतिम संस्कार आज कर्णप्रयाग संगम तट पर किया जाएगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके योगदान को याद किया है।