कोटद्वार के प्राध्यापक डॉ. अनुराग शर्मा ने ऑपरेशन सिंदूर राष्ट्रीय काव्य प्रतियोगिता में सम्पूर्ण भारत में प्राप्त किया 35 वा स्थान

कोटद्वार के प्राध्यापक डॉ. अनुराग शर्मा ने ऑपरेशन सिंदूर राष्ट्रीय काव्य प्रतियोगिता में सम्पूर्ण भारत में प्राप्त किया 35 वा स्थान

एच.बी. पोइट्री नई दिल्ली द्वारा आयोजित ऑपरेशन सिंदूर काव्य प्रतियोगिता जो कि पूरे भारत में लगभग तीन माह तक चलती रही उसके परिणाम दिनांक 19.8.2025 को घोषित किए गए जिसमें राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अनुराग शर्मा ने 35 वा स्थान प्राप्त किया है |

इस प्रतियोगिता में संपूर्ण भारत के 28 राज्यों से 3500 कवियों ने प्रतिभाग किया था जिनमें से शीर्ष 350 कविताएं अंतिम परिणाम हेतु चयनित की गई थी | इस राष्ट्रीय काव्य प्रतियोगिता के शीर्ष 50 कवियों को नगद धनराशि तथा प्रमाण पत्र शीघ्र ही प्रदान किये जाएगे तथा उनकी रचनाओं को प्रचारित एवं प्रसारित भी किया जाएगा |

डॉ. अनुराग शर्मा ने पाक को ओकात दिखाकर शीर्षक पर अपनी कविता प्रस्तुत की थी, जिसको यूट्यूब पर भी बहुत पसंद किया गया | इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कोटद्वार तथा उत्तराखंड का मान बढ़ाने के लिए डॉ अनुराग शर्मा को उनके शुभचिंतको के द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की जा रही है |

डॉ. अनुराग शर्मा वाणिज्य विषय के सम्मानित प्राध्यापक होने के साथ साथ साहित्य में भी अनुकरणीय कार्य कर रहे हें, उनकी काव्य पुस्तक 21 कविताएँ : यथार्थ एवं कल्पानाएँ को भी पाठको द्वारा पसंद किया जा रहा है |

स्व रचित कविता का शीर्षक – ऑपरेशन सिन्दूर
कविता के रचयिता डॉ अनुराग शर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर – वाणिज्य राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार, उत्तराखंड 246149
8279997284,
9411038634
dranuragsharma.1@gmail.com

   ऑपरेशन सिन्दूर 

आतंकवाद की नींव हिलाकर |
मौत की नींद उन्हें सुला कर | पाकिस्तान के होश उड़कर |
जहन्नुम में उनको पहुंचा कर |
चमका हर माथे सिन्दूर |
दमका हर माथे सिन्दूर ||
रण के रण को आंख दिखाकर |
नापाक पाक को औकात दिखाकर | हिंद के दुश्मन को मिटा कर |
विश्व में परचम खूब लहराकर | चमका हर माथे सिन्दूर |
दमका हर माथे सिन्दूर ||
भारत के शौर्य की कहानी |
सब ने देखी सबने जानी |
सेना की बढ़ती ताकत |
सब ने जानी सबने मानी |
चमका हर माथे सिन्दूर |
दमका हर माथे सिन्दूर ||
आतंकवाद का नाश किया |
आकाओं का सर्व विनाश किया | नापाक पाक का क्रूर चेहरा |
भारत ने पर्दाफाश किया |
चमका हर माथे सिन्दूर |
दमका हर माथे सिन्दूर ||
पहलगाम का बदला लेकर |
आतंकवाद का नाश किया |
भारत की माता बहनों से |
सेना ने इंसाफ किया |
भारत की माता बहनों से |
सेना ने इंसाफ किया |
चमका हर माथे सिन्दूर |
दमका हर माथे सिन्दूर |
भारत माता की जय ||