नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की। एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में पूर्व भारतीय क्रिकेटर मिथुन मन्हास को आधिकारिक तौर पर बीसीसीआई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह रोजर बिन्नी के स्थान पर इस महत्वपूर्ण पद को संभालेंगे।
मिथुन मन्हास का बयान:
अध्यक्ष बनने पर मन्हास ने कहा, “यह एक बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है और मैं इसे पूरी क्षमता, समर्पण और जुनून के साथ निभाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। हमारे पास दुनिया का सबसे बेहतरीन बोर्ड है, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, सुविधाएं और लाखों लोगों का समर्थन। हमारा एकमात्र एजेंडा विकास और भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाना है।”
नई BCCI कार्यकारिणी:
- उपाध्यक्ष: राजीव शुक्ला
- सचिव: देवजीत सैकिया
- संयुक्त सचिव: प्रभतेज सिंह भाटिया
- कोषाध्यक्ष: रघुराम भट्ट
- अपेक्स काउंसिल में मेंबर: जयदेव शाह
- गवर्निंग काउंसिल के मेंबर: अरुण धूमल और एम. खैरुल जमाल मजूमदार
मिथुन मन्हास कौन हैं?
मिथुन मन्हास ने घरेलू क्रिकेट में 157 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिनमें 27 शतक और 49 अर्धशतक शामिल हैं, कुल 9714 रन बनाए। वह आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स, पुणे वारियर्स और चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े रहे हैं। मन्हास जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (JKCA) के प्रशासक भी रह चुके हैं और उन्हें प्रशासनिक व क्रिकेट दोनों का अनुभव है।
BCCI में चयन समिति में भी बड़े बदलाव:
- पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह और स्पिनर प्रज्ञान ओझा को राष्ट्रीय चयनकर्ता बनाया गया।
- महिला सीनियर चयन समिति की नई मुख्य चयनकर्ता अमिता शर्मा नियुक्त हुईं।
- सुलक्षणा नाइक और श्रावंती नायडू को महिला सीनियर चयन समिति में शामिल किया गया।
पुराने अध्यक्ष की विदाई:
बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष रोजर बिन्नी का कार्यकाल 70 वर्ष की आयु पूरी होने के कारण समाप्त हुआ।