कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन -सीपीआर (Cardiopulmonary Resuscitation [CPR] Awareness Week by Graphic Era Hospital
देहरादून, 18 अक्टूबर। ग्राफिक एरा अस्पताल ने सीपीआर जागरूकता सप्ताह के तहत देहरादून के 14 अलग-अलग स्थानों पर 1300 से अधिक लोगों को जीवन रक्षा प्रणाली (सीपीआर) की ट्रेनिंग दी। इस अभियान का उद्देश्य आम जनता को हार्ट अरेस्ट जैसी आकस्मिक स्थितियों में तुरंत प्राथमिक उपचार देने की जानकारी प्रदान करना था।
सीपीआर से बच सकती है जान
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया कि सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) एक ऐसी प्राथमिक चिकित्सा है, जिसे सही समय पर दिया जाए तो मरीज की जान बचाई जा सकती है।
ग्राफिक एरा के मेडिकल छात्रों और डॉक्टरों ने शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को सीपीआर करने की विधि सिखाई और उसके महत्व को समझाया।
प्रतियोगिताओं में दिखाया कौशल
सप्ताह भर चले इस जागरूकता अभियान के दौरान मेडिकल छात्रों के लिए क्विज, रोल प्ले और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।
क्विज प्रतियोगिता में राजवीर (बैच 2025-26) और वंशिका (बैच 2024-25) विजेता बने।
रोल प्ले प्रतियोगिता में एमबीबीएस बैच 2024-25 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
पैनल डिस्कशन में वरिष्ठ चिकित्सकों — डॉ. गुरदीप (मेडिसिन), डॉ. नेहा (एनेस्थीसिया), डॉ. राम्या (प्रसूति एवं स्त्री रोग) और डॉ. सय्यद (बाल रोग) — ने सीपीआर से जुड़ी व्यवहारिक और तकनीकी जानकारियां साझा कीं।
सक्रिय रही मेडिकल टीम
कार्यक्रम का संचालन मेडिकल कॉलेज की टीम डॉ. एस.एल. जेठानी, डॉ. पुनीत त्यागी (निर्देशक), और डॉ. जी.एस. झीते (मेडिकल सुपरिंटेंडेंट) के मार्गदर्शन में हुआ।
सीपीआर सप्ताह में डॉ. किशोर ठाकुर, डॉ. संकेतन झीते, डॉ. हिमानी झीते, तथा एमबीबीएस सत्र 2024–25 के छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।