देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने करवाचौथ 2025 (Karwa Chauth 2025) के मौके पर प्रदेश की महिला कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने शुक्रवार को करवाचौथ के दिन महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश (Public Holiday) घोषित किया है।
मुख्य सचिवालय से जारी आदेश के अनुसार, करवाचौथ के दिन सभी शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों को अवकाश का लाभ मिलेगा।
यह आदेश सचिव विनोद कुमार सुमन द्वारा जारी किया गया है…
