‘धुरंधर’ ने रचा इतिहास, 2025 की पहली 1000 करोड़ क्लब में  की एंट्री…

‘धुरंधर’ ने रचा इतिहास, 2025 की पहली 1000 करोड़ क्लब में की एंट्री…

नई दिल्ली। रणवीर सिंह की हालिया रिलीज फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बनाती जा रही है। रिलीज के 21 दिन पूरे करते ही फिल्म ने ऐसा इतिहास रच दिया है, जो अब तक किसी भी बॉलीवुड फिल्म के नाम नहीं था। धुरंधर ने शाहरुख खान की ‘जवान’ को पछाड़ते हुए भारत में सबसे ज्यादा डोमेस्टिक कलेक्शन करने वाली बॉलीवुड फिल्म बनने का गौरव हासिल कर लिया है।


फिल्म न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि कई बड़ी साउथ फिल्मों को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ चुकी है। धुरंधर का डोमेस्टिक कलेक्शन अब 700 करोड़ रुपये की ओर तेजी से बढ़ रहा है, जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म ने 1000 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है।

धुरंधर ने 21वें दिन, क्रिसमस के मौके पर 28.60 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की।
पहले हफ्ते की कमाई: 218 करोड़ रुपये
दूसरे हफ्ते की कमाई: 261.5 करोड़ रुपये
15वें से 19वें दिन तक: 139.8 करोड़ रुपये
20वें दिन का कलेक्शन: 20.90 करोड़ रुपये
तीन हफ्तों में फिल्म का कुल डोमेस्टिक कलेक्शन 668.80 करोड़ रुपये हो चुका है।
इसके साथ ही धुरंधर ने
जवान (640.25 करोड़)
कल्कि 2898 एडी (646.31 करोड़)
का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब धुरंधर भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म और इंडियन सिनेमा की टॉप-5 फिल्मों में शामिल हो गई है।


2025 की पहली 1000 करोड़ी फिल्म बनी धुरंधर
धुरंधर ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1006.7 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और इसके साथ ही यह साल 2025 की पहली 1000 करोड़ी फिल्म बन गई है। इस रेस में ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 और विक्की कौशल की छावा पीछे रह गई हैं।
धुरंधर अब भारत की 9वीं 1000 करोड़ क्लब वाली फिल्म बन चुकी है।


बॉलीवुड की सबसे ज्यादा डोमेस्टिक कमाई करने वाली फिल्में
पुष्पा 2 – 830 करोड़
धुरंधर – 668.80 करोड़ (कमाई जारी)
स्त्री 2 – 627 करोड़
छावा – 600 करोड़
जवान – 584 करोड़
गदर 2 – 525.5 करोड़
पठान – 524.5 करोड़
बाहुबली 2 – 511 करोड़
एनिमल – 505 करोड़

सबसे कमाऊ A-Rated फिल्म भी बनी धुरंधर
धुरंधर ने 19वें दिन ही एनिमल (917 करोड़ वर्ल्डवाइड) का रिकॉर्ड तोड़ते हुए खुद को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली A-Rated फिल्म साबित कर दिया। फिलहाल धुरंधर भारत की टॉप-10 वर्ल्डवाइड ग्रॉसिंग फिल्मों की सूची में 9वें स्थान पर है और इसने सलमान खान की बजरंगी भाईजान को भी लिस्ट से बाहर कर दिया है।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस मेगा एक्शन-थ्रिलर फिल्म में
रणवीर सिंह इंडियन जासूस जसकिरत सिंह रंगी और हम्जा अली के किरदार में नजर आ रहे हैं।
अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल पाकिस्तानी गैंगस्टर की भूमिका में हैं।
संजय दत्त पाकिस्तानी एसपी चौधरी असलम के रोल में दिखाई देते हैं।
सारा अर्जुन पाकिस्तानी नेता की बेटी के किरदार में हैं।
फिल्म की सिनेमैटोग्राफी, एक्शन और कहानी को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।