N79 टेबल टेनिस एकेडमी देहरादून की चार दिवसीय चैंपियनशिप का भव्य समापन
देहरादून। N79 टेबल टेनिस एकेडमी, देहरादून के सौजन्य से आयोजित चार दिवसीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप (25 से 28 दिसंबर) का समापन समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. एस. एस. रावत, पूर्व डीन एवं विभागाध्यक्ष, हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री ए. एस. बिष्ट, पूर्व वरिष्ठ कोच, भारतीय खेल प्राधिकरण उपस्थित रहे।
इस प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग की U-13, U-17, U-21 तथा सीनियर (पुरुष ओपन) श्रेणियों में विभिन्न राज्यों से लगभग 100 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कर प्रतिभाग किया। चार दिनों तक चले रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

U-13 वर्ग के परिणाम
बालक वर्ग में स्वर्ण पदक रुद्राक्ष विश्वकर्मा (देहरादून) ने जीता, जबकि रजत पदक सार्थक बिष्ट (देहरादून) के नाम रहा। कांस्य पदक जैविक आनंद और आभाष सिंह (दोनों देहरादून) को मिला।
बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक मानवी कोरंगा (नैनीताल) ने जीता। रजत पदक आन्या रावत (पौड़ी) तथा कांस्य पदक कनिका बिष्ट और अंशिका (दोनों पौड़ी) को प्राप्त हुआ।
U-17 बालक वर्ग
इस वर्ग में स्वर्ण पदक आदिश नौटियाल (देहरादून) ने अपने नाम किया। रजत पदक भास्कर जोशी (नैनीताल) को मिला, जबकि कांस्य पदक मृगांक रावत और जैविक आनंद (दोनों देहरादून) ने प्राप्त किया।
U-21 वर्ग के परिणाम
बालक वर्ग में स्वर्ण पदक प्रियांशु जोशी (हल्द्वानी, नैनीताल) ने जीता। रजत पदक अमित मिश्रा (उत्तर प्रदेश) तथा कांस्य पदक पूरब सिंह चौहान (ऋषिकेश) और देवांश कोहली (देहरादून) को मिला।
बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक मानवी कोरंगा (देहरादून) ने जीता। रजत पदक स्कंद पाटनी (ऋषिकेश) तथा कांस्य पदक रिद्धिमा बिष्ट (देहरादून) को प्राप्त हुआ।
पुरुष ओपन वर्ग
इस वर्ग में स्वर्ण पदक प्रियांशु जोशी ने हासिल किया। रजत पदक पूरब सिंह चौहान तथा कांस्य पदक अनिरुद्ध ध्यानी और भास्कर जोशी को मिला।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. एस. एस. रावत ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पदक एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने उत्तराखंड राज्य के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों और उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के योगदान पर प्रकाश डाला तथा खिलाड़ियों को टेबल टेनिस में देश के लिए ओलंपिक पदक जीतने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर डॉ. मोनिका रावत, श्री रमेश बिष्ट सहित सागर, देवांश, शाश्वत, भव्य, इशिता और सांवरी सहित अनेक खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।