भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इंस्ट्रूमेंटेशन और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन क्षेत्र के युवाओं के लिए भर्ती का अवसर खोला है। विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार इच्छुक उम्मीदवारों के पास एमएससी या बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए।
वेतनमान 56,000 रुपये निर्धारित किया गया है। अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष रखी गई है, जिसकी गणना 14 दिसंबर 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट भी प्रदान की जाएगी। खास बात यह है कि आवेदन के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क देय नहीं है।
अधिक जानकारी और आवेदन से संबंधित विवरण भारत मौसम विज्ञान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है: www.mausam.imd.gov.in।