ग्राफिक एरा पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्जल भूयान
देहरादून, 18 जनवरी। भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस उज्जल भूयान ने ग्राफिक एरा में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर ग्राफिक एरा के पदाधिकारियों ने न्यायमूर्ति उज्जल भूयान को संस्थान द्वारा समाज के विकास, जरूरतमंदों की सहायता, आपदा पीड़ितों और शहीदों के परिवारों के लिए किए जा रहे व्यापक सेवा कार्यों की जानकारी दी।
पदाधिकारियों ने बताया कि ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी एवं ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में शहीदों के बच्चों को इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट सहित सभी पाठ्यक्रमों में पूर्णतः निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। साथ ही जोशीमठ आपदा से प्रभावित अनेक विद्यार्थियों को भी निःशुल्क शिक्षा की सुविधा दी जा रही है।
न्यायमूर्ति भूयान को अवगत कराया गया कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान ग्राफिक एरा की टीमें लगातार दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक राहत सामग्री पहुंचाती रही हैं। कई ऐसे क्षेत्रों में भी सहायता पहुंचाई गई, जहां इससे पहले कोई नहीं पहुंच सका था।
ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में विशेष रुचि लेते हैं और छात्रों में समाज सेवा एवं मानवीय मूल्यों को प्रोत्साहित करने का कार्य निरंतर करते आ रहे हैं।
पदाधिकारियों ने बताया कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान डॉ. घनशाला के निर्देशन में दोनों विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को प्लेन और टैक्सियों के माध्यम से सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाया गया। इसके साथ ही निःशुल्क क्वारंटाइन सेंटर संचालित किए गए। चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला एवं वाइस चेयरमैन डॉ. राखी घनशाला ने स्वयं जोखिम उठाकर विभिन्न बस्तियों में जाकर हजारों कुंतल खाद्यान्न का वितरण किया, जो अभियान आज भी निरंतर जारी है।
इन सामाजिक एवं मानवीय प्रयासों पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति जस्टिस उज्जल भूयान ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ग्राफिक एरा के कार्यों को प्रेरणादायी बताया।
गौरतलब है कि इससे पूर्व देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अल्तमस कबीर एवं सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुधांशु धूलिया भी ग्राफिक एरा का दौरा कर चुके हैं।
इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री प्रेम सिंह खिमाल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री रिंकी साहनी, प्रो-चांसलर डॉ. राकेश शर्मा, कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह एवं डॉ. अमित आर. भट्ट, कुलसचिव डॉ. नरेश शर्मा एवं डॉ. डी. के. जोशी, निदेशक अवस्थापना डॉ. सुभाष गुप्ता सहित अनेक व्यक्ति उपस्थित रहे।
Related posts:
- UCC लागू करने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड विधेयक को मिली मंजूरी, मुख्यमंत्री धामी ने ज़ाहिर की ख़ुशी
- उत्तराखंड हाई कोर्ट को मिलेगा नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता आज देहरादून में लेंगे शपथ
- ‘होमबाउंड’ ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट, खुशी से झूमी स्टारकास्ट, पोस्ट कर जाहिर की प्रतिक्रिया
- ग्राफिक एरा में नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता शुरू, कानून पेशा नहीं जिम्मेदारी है- जस्टिस कुमार
- ग्राफिक एरा में चौथी मूट कोर्ट प्रतियोगिता, नए कानूनों की जानकारी रखें युवा- जस्टिस टंडन
- मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत में ‘सेलिब्रेटिंग एप्पल हार्वेस्ट’ कार्यक्रम में की वर्चुअल संबोधन, ‘उन्नति एप्पल परियोजना’ की सराहना