श्री गुरु राम राय पीजी कॉलेज में शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित

श्री गुरु राम राय पीजी कॉलेज में शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित

आज श्री गुरु राम राय पीजी कॉलेज में शिक्षक संघ के चुनाव के लिए एक बैठक आहूत की गई। बैठक में शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी निर्विरोध रूप से चुनी गई। बैठक में ग्रुटा के संयुक्त सचिव प्रो. हर्षवर्धन पंत पर्यवेक्षक और चुनाव अधिकारी के रूप में नियुक्त किए गए थे। नई कार्यकारिणी इस प्रकार से चुनी गई…

अध्यक्ष प्रो. संजय कुमार पलाडिया
उपाध्यक्ष डॉ मनोज पुरोहित
महासचिव डॉ अनुराधा वर्मा
कोषाध्यक्ष प्रो.सुमंगल सिंह
संयुक्त सचिव डॉ श्यामवीर सिंह
ग्रुटा प्रतिनिधि प्रो. विजय सिंह रावत
फुकटा प्रतिनिधि प्रो.एम एस गुसांईं।

शिक्षक संघ की यह इकाई गढ़वाल यूनिवर्सिटी टीचर एसोसिएशन, ग्रुटा से सम्बद्ध हैं।
निर्विरोध निर्वाचित होने पर शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं महासचिव ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा शिक्षक हित में सदैव कार्य करने के लिए अपना योगदान देने का आश्वासन दिया।