उत्तराखंड में बम की धमकी से हड़कंप, नैनीताल और हल्द्वानी कोर्ट परिसर खाली कराया , सर्च अभियान जारी

उत्तराखंड में बम की धमकी से हड़कंप, नैनीताल और हल्द्वानी कोर्ट परिसर खाली कराया , सर्च अभियान जारी

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल स्थित डिस्ट्रिक्ट कोर्ट और हल्द्वानी की जजी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सुरक्षा के मद्देनजर दोनों कोर्ट परिसरों को तत्काल खाली करा दिया गया है और सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट और हल्द्वानी जजी कोर्ट को धमकी भरा ई-मेल भेजा गया। बताया जा रहा है कि यह ई-मेल डिस्ट्रिक्ट जज को प्राप्त हुआ, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस महकमा तुरंत अलर्ट हो गया। सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

एहतियात के तौर पर कोर्ट कैंपस को खाली करा दिया गया है। मौके पर भारी पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड तैनात किया गया है। नैनीताल पुलिस ई-मेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने में जुट गई है।

फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक नहीं होने दी जाएगी और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।