उत्तराखंड दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी और मनोहर लाल खट्टर, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत

उत्तराखंड दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी और मनोहर लाल खट्टर, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।

तीनों नेता हरिद्वार स्थित सप्तऋषि मैदान में आयोजित त्रिदिवसीय गुरुदेव समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना महोत्सव में शामिल होने पहुंचे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तराखंड के चार धाम भारत की आध्यात्मिक चेतना के आधार हैं और देश की सांस्कृतिक पहचान को मजबूती प्रदान करते हैं।

महोत्सव में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अपने पैतृक गांव पंचूर जाएंगे। इसके अलावा वे जनता इंटर कॉलेज यमकेश्वर में नवनिर्मित कक्षा कक्षों के लोकार्पण समारोह में भी शामिल होंगे।