देहरादून। राजधानी दून में बढ़ते जघन्य अपराधों के बीच राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अजय सिंह का स्थानांतरण कर दिया है। उनकी जगह हरिद्वार के एसएसपी परमेंद्र डोभाल को देहरादून जिले की नई कमान सौंपी गई है।
सरकार ने पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल करते हुए कुल 20 अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया है।
हरिद्वार में नवनीत भुल्लर बने नए SSP
हरिद्वार के नए एसएसपी के रूप में नवनीत भुल्लर को नियुक्त किया गया है। नवनीत भुल्लर अभी तक एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) के एसएसपी का दायित्व संभाल रहे थे।
वहीं, देहरादून से हटाए गए अजय सिंह को एसटीएफ के एसएसपी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बढ़ते अपराधों के बीच लिया गया फैसला
राजधानी देहरादून में हाल के दिनों में हुई आपराधिक घटनाओं के बाद यह तबादला अहम माना जा रहा है। सरकार ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक बदलाव किया है।
Related posts:
- सचिव चंद्रेश यादव नें लगाया संस्कृत शिक्षा के समस्त प्रश्नों पर विराम, संस्कृत जगत में हर्ष की लहर
- देहरादून : पुलिस स्मृति दिवस पर CM धामी ने की घोषणा..
- उत्तराखंड में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर लगाम के लिए डीजीपी अभिनव कुमार ने गठित की पांच सदस्यीय समिति
- उत्तराखंड पुलिस के 6 अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक
- देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 80 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार
- साइबर अपराध: ई-सुरक्षा चक्र हेल्पलाईन नम्बर 155260 का शुभारंभ