अग्निवीर भर्ती के ऑनलाइन आवेदन शुरू, 1 जून से होगी सीईई परीक्षा

अग्निवीर भर्ती के ऑनलाइन आवेदन शुरू, 1 जून से होगी सीईई परीक्षा

कोटद्वार। सेना भर्ती कार्यालय लैंसडौन की ओर से जोनल भर्ती कार्यालय लखनऊ के निर्देशों के तहत वर्ष 2027 के लिए भारतीय सेना में अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

सेना की ओर से जारी जानकारी के अनुसार गढ़वाल क्षेत्र के हरिद्वार, देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग जनपदों के युवा अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) ऑनलाइन परीक्षा 1 जून से 15 जून के बीच आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन पंजीकरण और विस्तृत भर्ती अधिसूचना सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

पंजीकरण के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या आने पर अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 7456874057 पर संपर्क कर सकते हैं। अन्य सहायता के लिए उम्मीदवार एआरओ लैंसडौन में भी संपर्क कर सकते हैं।