डीडीहाट (21 फरवरी 2026) | ग्राम पंचायत ओगला, डीडीहाट में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय आवासीय विशेष शिविर का शुक्रवार को उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रोफेसर प्रेमलता कुमारी ने दीप प्रज्वलन कर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया।
यह शिविर डॉ. दिनेश कोहली, सहायक प्रोफेसर, के मार्गदर्शन एवं निरीक्षण में संचालित किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में सेवा भावना को प्रोत्साहित करना, जन-जागरूकता बढ़ाना तथा सामाजिक सहभागिता को मजबूत करना है।
विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम होंगे आयोजित
सात दिवसीय आवासीय शिविर के दौरान ग्राम ओगला में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, शैक्षिक गतिविधियाँ, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम तथा डिजिटल साक्षरता से संबंधित विविध रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
एनएसएस स्वयंसेवक पूरे उत्साह के साथ ग्राम स्तर पर श्रमदान, जनसंपर्क एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।
सामाजिक उत्तरदायित्व पर दिया जोर
उद्घाटन अवसर पर डॉ. दिनेश कोहली ने स्वयंसेवकों को अनुशासन, सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास में युवाओं की सक्रिय भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, ग्राम प्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने शिविर के उद्देश्यों की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
Related posts:
- उत्तराखंड में अब जनता के द्वार पहुंचेगी सरकार, शुरू हुआ “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान
- “राष्ट्रीय सेवा योजना” के ‘सात दिवसीय शिविर’ का रंगारंग लोक नृत्य, कला एवं संस्कृति की मनमोहक प्रस्तुतिओं के साथ समापन
- सचिव चंद्रेश यादव नें लगाया संस्कृत शिक्षा के समस्त प्रश्नों पर विराम, संस्कृत जगत में हर्ष की लहर
- प्रधानों ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर देवप्रयाग व जाखणीधार ब्लॉक कार्यालयों पर लगाए ताले
- राजकीय महाविद्यालय चंद्रबदनी में ‘राष्ट्रीय सेवा योजना’ के “सात दिवसीय शिविर” का हुआ शुभारंभ
- महाविद्यालय देवप्रयाग: एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ