शादी के दौरान किन्नर होने का खुलासा, दुल्हन पक्ष ने विवाह से किया इनकार

शादी के दौरान किन्नर होने का खुलासा, दुल्हन पक्ष ने विवाह से किया इनकार

रात में शादी, सुबह दूल्हा निकला किन्नर; विदाई से पहले हुए खुलासे से दुल्हन के होश फाख्ता, दूल्हे ने भागने की कोशिश की, पुलिस पहुंची

बाराबंकी (उत्तर प्रदेश): जनपद बाराबंकी के थाना कोठी क्षेत्र के एक गांव में आयोजित विवाह समारोह उस समय विवाद का कारण बन गया, जब शनिवार सुबह दूल्हे की पहचान को लेकर नया तथ्य सामने आने के बाद शादी रोक दी गई। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई और माहौल कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गया।

कैसे सामने आया मामला

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को बरात पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गांव पहुंची थी और विवाह की रस्में चल रही थीं। शनिवार सुबह लेन-देन की रस्म के दौरान कुछ किन्नर समुदाय के सदस्य नेग लेने पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने दूल्हे की पहचान को लेकर आपत्ति जताई।

इस दावे के सामने आते ही विवाह स्थल पर हड़कंप मच गया। दुल्हन पक्ष ने मामले की स्पष्ट जानकारी की मांग की और विवाह आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया।

ऐसे हुआ खुलासा

बताया जाता है कि सुबह दुल्हन की विदाई होनी थी। इससे कुछ देर पहले कुछ किन्नर वहां नेग मांगने पहुंचे। इस दौरान जब उन किन्नरों ने दूल्हे को देखा तो देखते ही उन्होंने पहचान लिया। नेग मांगने पहुंचे किन्नरों ने पोल खोलते हुए कहा कि ये दूल्हा तो पहले उन्हीं के साथ काम करता था। उन्हीं के साथ घूमता और ढोल बजाता था। ये बात फैलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। बाराती भी भागने लगे। वहीं दूल्हा मुंह छिपाने लगा। मामले को दबाने की कोशिश हुई। बात को दबाने के लिए दूल्हा किन्नरों को 23 हजार रुपए देने लगा। इसी बात पर दुल्हन के परिजनों को और शक हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही थाना कोठी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। बताया जा रहा है कि इस दौरान कई बराती स्थल से चले गए।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत (तहरीर) नहीं दी गई है, इसलिए कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। काफी देर चली बातचीत के बाद आपसी सहमति से मामला समाप्त कर दिया गया और बरात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।

दूल्हे ने भागने की कोशिश की

वहीं इस खुलासे के बाद जब दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे को चेक करने की बात कही, तो उसने भागने की कोशिश की। गुस्साए लड़की वालों ने दूल्हे को पकड़कर बंधक बना लिया। इस बीच पुलिस को भी बुलाया गया। बताया जाता है कि पुलिस के पहुंचने से पहले किन्नर समुदाय के लोग उसे अपने साथ लेकर चले गए। फिलहाल दुल्हन पक्ष की शिकायत पर स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पूरे इलाके में ये पूरा मामला चर्चा में बना हुआ है। साथ ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग कह रहे हैं कि अरेंज मैरिज में लोगों के लिए ये भी सबसे बड़ा रिस्क होता है।

गांव में चर्चा का विषय

घटना के बाद गांव में इस मामले को लेकर चर्चा जारी है। कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि विवाह से पहले ही सच्चाई सामने आ जाना बेहतर रहा, जिससे आगे संभावित विवाद से बचा जा सका।