राजधानी Dehradun स्थित ननूरखेड़ा शिक्षा निदेशालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अशासकीय विद्यालयों से जुड़े विवाद के दौरान प्रारंभिक शिक्षा निदेशक Ajay Kumar Naudiyal पर कुछ लोगों ने कथित रूप से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में निदेशक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार, अशासकीय विद्यालय प्रबंधन से जुड़े कुछ सदस्य अपनी मांगों को लेकर निदेशालय पहुंचे थे। इसी दौरान निदेशालय के कार्मिकों और प्रबंधन के प्रतिनिधियों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते तीखे विवाद में बदल गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने निदेशक पर हमला कर दिया।
घटना के समय Umesh Sharma Kau भी मौके पर मौजूद थे । बताया जा रहा है कि वे ही अशासकीय विद्यालय प्रबंधन के सदस्यों को लेकर निदेशालय पहुंचे थे।
आरोप यह भी है कि विधायक और उनके समर्थकों ने निदेशक का कमरा करीब एक घंटे तक बंद रखा और उसके बाद मारपीट की। निदेशालय के कर्मचारियों द्वारा हंगामा किए जाने के बाद कमरे का दरवाजा खोला गया।
हमले के बाद घायल निदेशक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद शिक्षा विभाग में रोष का माहौल है।