देहरादून: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज Kuldeep Yadav जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। टी-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे कुलदीप यादव 14 मार्च को अपनी मंगेतर वंशिका के साथ उत्तराखंड के मशहूर पर्यटन स्थल Mussoorie में सात फेरे लेंगे।
मसूरी के रिजॉर्ट में होगी शादी
मिली जानकारी के अनुसार कुलदीप यादव और वंशिका की शादी मसूरी के एक रिजॉर्ट में होगी। दोनों पिछले साल जून में सगाई कर चुके थे। शुरुआत में नवंबर 2025 में शादी की योजना थी, लेकिन क्रिकेट के व्यस्त शेड्यूल के कारण कार्यक्रम को आगे बढ़ाना पड़ा। अब परिवार शादी की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।
13 मार्च को हल्दी-मेहंदी की रस्में
शादी से पहले 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में आयोजित की जाएंगी। इसके बाद 14 मार्च को मसूरी में विवाह समारोह होगा, जिसमें परिवार और करीबी लोग शामिल होंगे।
लखनऊ में होगा भव्य रिसेप्शन
शादी के बाद 17 मार्च को Lucknow के सेंट्रम होटल में भव्य रिसेप्शन पार्टी आयोजित की जाएगी। इस समारोह में भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी, फिल्म जगत की हस्तियां और राजनीतिक क्षेत्र के कई बड़े चेहरे शामिल हो सकते हैं।
सीएम योगी को भी भेजा गया निमंत्रण
कुलदीप यादव के पिता राम सिंह यादव ने Yogi Adityanath को भी शादी का निमंत्रण भेजा है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में होने वाले रिसेप्शन समारोह में शामिल हो सकते हैं।