रोटरी क्लब देहरादून, भारत हार्ट इंस्टिट्यूट एवं मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित
देहरादून। शहर में आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 22 मार्च 2026 (रविवार) को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर रोटरी क्लब देहरादून, भारत हार्ट इंस्टिट्यूट एवं मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।
शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक भारत हार्ट इंस्टिट्यूट एवं मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, आईएसबीटी के पास, हरिद्वार बाईपास रोड, देहरादून में किया जाएगा।
इस स्वास्थ्य शिविर में हृदय रोग, सामान्य रोग, आंखों और दांतों की जांच निःशुल्क की जाएगी। इसके अलावा ईसीजी, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच भी मुफ्त उपलब्ध रहेगी।
आयोजकों के अनुसार, शिविर में एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, पेसमेकर, वैस्कुलर वेल्वुलोप्लास्टी, ईको, टीएमटी और एडवांस कोरोनरी केयर यूनिट जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। साथ ही टीएमटी जांच पर 30 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी।
शिविर में अधिक से अधिक लोगों से पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की गई है। अधिक जानकारी के लिए 9837113630 और 9536900976 पर संपर्क किया जा सकता है।
Related posts:
- चंद्रबदनी महाविद्यालय में रेड रिबन, रोटरी क्लब, चिकित्सालय श्रीकोट के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन
- ग्राफिक एरा अस्पताल: नई तकनीक का कमाल, ढाई इंच के चीरे से ओपन हार्ट सर्जरी
- उत्तराखंड में अब जनता के द्वार पहुंचेगी सरकार, शुरू हुआ “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान
- वेलमेड हॉस्पिटल में गांधी जयंती पर कैंप लगाकर हृदय रोगों के प्रति लोगों को किया जागरुक
- राजकीय महाविद्यालय चंद्रबदनी में स्टूडेंट्स क्लब का गठन
- ग्राफिक एरा अस्पताल में इलाज का नया कीर्तिमान, बिना चीरा बदले हार्ट के दो वॉल्ब