उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को हल्की ठंड का अहसास होने लगा है।

राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान लगभग 29.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं ऊधमसिंह नगर में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्यूनतम 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पर्वतीय क्षेत्र मुक्तेश्वर में अधिकतम 14.1 और न्यूनतम 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नई टिहरी में अधिकतम 15.5 और न्यूनतम 6.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अन्य जिलों में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। कुछ क्षेत्रों में धूप निकलने की संभावना है, जबकि कई स्थानों पर बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश हो सकती है।


मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की आशंका जताई गई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।