हल्द्वानी में मानव-वन्यजीव संघर्ष पर सख्ती, सांसद अजय भट्ट के कड़े निर्देश

हल्द्वानी में मानव-वन्यजीव संघर्ष पर सख्ती, सांसद अजय भट्ट के कड़े निर्देश

नैनीताल। जनपद में वन्यजीवों और सांपों के बढ़ते खतरे को देखते हुए वन विभाग और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

मुख्य वन संरक्षक (कुमाऊं) तेजस्वनी पाटिल ने बताया कि विभाग इस दिशा में युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2025 में जनपद में वन्यजीवों और सांपों के कारण 27 लोगों की मौत हुई थी, जिनके परिजनों को सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार कार्यशालाएं आयोजित कर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही वन आच्छादित गांवों में लोगों को चारा और जलौनी लकड़ी उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि वे जंगलों में कम जाएं और खतरा कम हो।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल चारा उपलब्ध करा रहा है और पीड़ित परिवारों को शीघ्र सहायता राशि दी जा रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि संवेदनशील इलाकों में सोलर लाइट लगाने और फेंसिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है, जिससे वन्यजीवों की आवाजाही को नियंत्रित किया जा सके।

प्रशासन और वन विभाग के इन प्रयासों का उद्देश्य मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।