नेपाल में राहत-बचाव अभियान के लिए भारत की मदद जारी, पांचवां विमान जरूरी सामग्री लेकर पहुंचा

नेपाल में राहत-बचाव अभियान के लिए भारत की मदद जारी, पांचवां विमान जरूरी सामग्री लेकर पहुंचा

नई दिल्ली। नेपाल में चल रहे राहत और बचाव कार्यों में भारत की मदद लगातार जारी है। इसी क्रम में भारत का पांचवां विमान आज राहत एवं बचाव सामग्री लेकर नेपाल पहुंचा। विमान में 11 सदस्यों वाली एक बचाव टीम, विशेष उपकरण और 5 टन से अधिक आवश्यक दवाएं भेजी गई हैं।

नेपाल में भारत के राजदूत ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत नेपाल में जारी राहत और बचाव अभियान में हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहा है।

भारत की ओर से भेजी गई बचाव टीम के साथ आवश्यक उपकरण और दवाएं भी नेपाल पहुंचाई गई हैं, ताकि प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को गति दी जा सके और जरूरतमंद लोगों तक जरूरी चिकित्सा सहायता पहुंचाई जा सके।

भारत लगातार नेपाल के साथ समन्वय बनाकर राहत एवं बचाव अभियान में सहयोग कर रहा है। राहत सामग्री और विशेषज्ञ टीमों की मदद से प्रभावित लोगों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।