चंद्रमा की सतह से अब कुछ ही दूरी पर चंद्रयान-3, देश-विदेश में बढ़ रहा लोगों का उत्साह
जैसे-जैसे भारत के चंद्रयान के चांद की सतह पर उतरने का समय नजदीक आ रहा है वैसे ही उसको लेकर देश-विदेश में उत्साह भी काफी बढ़ रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो की पूर्व वैज्ञानिक और संयुक्त अरब अमीरात की कंपनी एडूटेक फोर स्पेस की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीसुधा विश्वनाथन ने कहा है कि मिशन चंद्रयान 3 न केवल इसरो के लिए बल्कि संपूर्ण विश्व के लिए महत्वपूर्ण मील का पत्थर है क्योंकि यह चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर उतरने वाला पहला अंतरिक्ष यान होगा। यह महत्वपूर्ण आंकड़े भी भेजेगा ।