हरिद्वार वीडियो वायरल: सफाई अभियान के दौरान एआरटीओ ने एसआई के साथ की मारपीट

हरिद्वार वीडियो वायरल: सफाई अभियान के दौरान एआरटीओ ने एसआई के साथ की मारपीट

हरिद्वार में एआरटीओ कार्यालय में मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एआरटीओ एक एसआई के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एआरटीओ पंत ने घटना की पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने इसका कारण स्पष्ट नहीं किया।

उत्तराखंड की पुलिस से जुड़े नए-नए वाक़ये सामने आ रहे हैं। कभी सीओ साहब थाने पर ही कोतवाल से कसरत करवाते दिखते हैं तो अब हरिद्वार के ARTO रत्नाकर एक कांस्टेबल को ज़मीन पर गिरा गिराकर पीट रहे हैं। ऐसे मामलों पर मुख्यमंत्री ⁦@pushkardhami⁩ से सख़्त कार्रवाई आपेक्षित है। pic.twitter.com/Hz8uJxdaAE

— SANJAY TRIPATHI (@sanjayjourno) October 2, 2023

घटना रविवार को एआरटीओ कार्यालय परिसर की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एआरटीओ कार्यालय में सफाई अभियान चल रहा था। उसी दौरान एआरटीओ प्रवर्तन के साथ रहने वाले कर्मचारियों में आपस में ही कहासुनी हो गई। इस दौरान वहां एसआई और एआरटीओ भी आ गए। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट होने पर मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें छुड़वाया।