उत्तराखण्ड पुलिस के आरक्षी किशन सिंह का विदेश मंत्रालय में चयन, विभाग में खुशी की लहर

उत्तराखण्ड पुलिस के आरक्षी किशन सिंह का विदेश मंत्रालय में चयन, विभाग में खुशी की लहर

नैनीताल। उत्तराखण्ड पुलिस के लिए यह गर्व का विषय है कि जनपद नैनीताल में तैनात आरक्षी किशन सिंह का चयन विदेश मंत्रालय, भारत सरकार में सुरक्षा सहायक के पद पर हुआ है। उन्हें विदेश मंत्रालय में अधिकतम चार वर्ष की प्रतिनियुक्ति के लिए चयनित किया गया है।

आरक्षी किशन सिंह का यह चयन उनके अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाभाव का परिणाम माना जा रहा है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार, बल्कि पूरे पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल है।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ ने आरक्षी किशन सिंह को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह चयन उत्तराखण्ड पुलिस के लिए गर्व की बात है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आरक्षी किशन सिंह अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा भारत सरकार और उत्तराखण्ड पुलिस की प्रतिष्ठा को और ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे।

आरक्षी किशन सिंह की यह सफलता पुलिस कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत मानी जा रही है।

Please follow and like us:
Pin Share
Please share the Post to:
RSS
Follow by Email