पुराने 500–1000 रुपये के नोट मिलने का वीडियो वायरल, महिला हुई भावुक
नोटबंदी के लगभग एक दशक बाद भी इससे जुड़े प्रसंग समय-समय पर सामने आते रहते हैं। उनमें मीठे तो नहीं परन्तु खट्टे प्रसंग ज्यादा याद आते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला को घर में रखे पुराने 500 और 1000 रुपये के नोट मिलते हैं। नोट मिलने पर पहले महिला को किसी खजाने के मिलने जैसी ख़ुशी हुई। जैसे-जैसे नोट गौर से देखे तो पता चला कि यह सब पुराने हैं और अब किसी काम के नहीं।
यह रकम उसने कभी अपने पति से बचाकर रखी थी, लेकिन वक्त ऐसा बदला कि नोट ही बेकार हो गए। जैसे ही सच्चाई समझ आई, महिला भावुक हो गई और वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया। मजेदार बात यह है कि इस घरेलू पल को उसकी बेटी ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब वायरल कंटेंट बन चुका है। महिला की लड़की मां का दुःख समझने के बावजूद भी अपनी माँ की प्रतिक्रिया पर हस रही है।
वीडियो के लिए क्लिक करें
जानकारी के अनुसार, यह पैसे उन्होंने वर्षों पहले घर में अलग सुरक्षित छिपा कर रखे थे। समय बेटने पर वह भूल ही गई। हालांकि, ऐसी बीच 2016 में नोटबंदी के बाद ये पुराने नोट प्रचलन से बाहर हो चुके थे, जिसके कारण अब उनका कोई लेन-देन मूल्य नहीं है।
2016 में हुई थी नोटबंदी, नौ साल बाद मिला महिला को उसका ‘खजाना’,
8 नवंबर 2016 को भारत सरकार ने 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को अमान्य घोषित कर दिया था। इसके बाद सीमित समय के लिए बैंकों में नोट बदलने या जमा करने की सुविधा दी गई थी। समय सीमा समाप्त होने के बाद ऐसे नोट कानूनी रूप से प्रचलन में नहीं रहे।
वायरल वीडियो में दिखाई गई घटना भी इसी संदर्भ से जुड़ी बताई जा रही है। महिला को जब हाल ही में ये पुराने नोट मिले, तब तक वे पूरी तरह अमान्य हो चुके थे।
सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो
यह वीडियो इंस्टाग्राम यूज़र @ayushidixit___ द्वारा साझा किया गया है। वीडियो में महिला हाथ में पुराने नोट लिए दिखाई देती हैं, जबकि महिला की लड़की इस पल को रिकॉर्ड करती है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है।
यूज़र्स की प्रतिक्रियाएं
वीडियो पर कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने हल्के-फुल्के अंदाज में प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ लोगों ने मजाकिया टिप्पणियां की हैं, जबकि कुछ ने नोटबंदी से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।
तथ्यात्मक संदर्भ
ध्यान रहे कि 8 नवंबर 2016 के बाद पुराने 500 और 1000 रुपये के नोट निर्धारित समय सीमा के भीतर ही बैंक में बदले या जमा किए जा सकते थे। वर्तमान में ये नोट वैध मुद्रा नहीं हैं।
यह वायरल वीडियो एक पारिवारिक क्षण को दर्शाता है, लेकिन साथ ही यह भी याद दिलाता है कि वित्तीय निर्णयों और सरकारी घोषणाओं की समय सीमा पर ध्यान देना आवश्यक होता है।