नई दिल्ली। State Bank of India ने अप्रेंटिसशिप एक्ट 1961 के तहत 7150 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए बैंक ने विज्ञापन संख्या CRPD/APPR/2026-27/07 जारी किया है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
बैंक की ओर से जारी सूचना के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष की प्रशिक्षण अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा। एसबीआई ने स्पष्ट किया है कि यह भर्ती स्थायी नौकरी नहीं, बल्कि अप्रेंटिसशिप एक्ट 1961 के तहत प्रशिक्षण का अवसर है।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 मई 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 जून 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लें।
भर्ती से जुड़ी आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता, आवेदन शुल्क और अन्य जरूरी जानकारी एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी आवेदन के लिए SBI Official Website, Apprenticeship India Portal और NSDC Portal का उपयोग कर सकते हैं।
किसी भी तकनीकी समस्या या अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध “Post Your Query” विकल्प के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।