बिजनेस क्लाइमेट सर्वे 2026 में भारत को पहला स्थान, व्यापारिक सुगमता में 41 बाजारों में सबसे आगे

बिजनेस क्लाइमेट सर्वे 2026 में भारत को पहला स्थान, व्यापारिक सुगमता में 41 बाजारों में सबसे आगे

नई दिल्ली: भारत को स्वीडिश चैंबर ऑफ कॉमर्स इन इंडिया के बिजनेस क्लाइमेट सर्वे 2026 में व्यापारिक सुगमता के मामले में पहला स्थान मिला है। सर्वे में 41 वैश्विक बाजारों में कारोबार के माहौल का आकलन किया गया है।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत का कारोबारी माहौल स्थिरता, विकास और व्यापार सुगमता के लिए नया मानक स्थापित कर रहा है।


स्वीडिश कंपनियों के अनुभवों पर आधारित है सर्वे
बिजनेस क्लाइमेट सर्वे 2026 में विदेशों में कारोबार कर रही स्वीडिश कंपनियों के अनुभव और दृष्टिकोण को शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य प्रमुख स्वीडिश निर्यात बाजारों में आर्थिक प्रदर्शन, कारोबारी संभावनाओं और कामकाज की परिस्थितियों की तुलना के लिए आधार उपलब्ध कराना है। सर्वे में कंपनियों के सामने आने वाली चुनौतियों के साथ-साथ नए बाजारों में प्रवेश और मौजूदा बाजारों में कारोबार के विस्तार से जुड़े पहलुओं का भी आकलन किया गया है।

भारत को व्यापारिक सुगमता के मामले में पहला स्थान मिलने को देश के कारोबारी माहौल से जुड़े अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के अनुभवों के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।