शत्रुघ्न सिंह बने मुख्यमंत्री रावत के मुख्य सलाहकार

शत्रुघ्न सिंह बने मुख्यमंत्री रावत के मुख्य सलाहकार

देहरादून: एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि शत्रुघ्न सिंह को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का प्रमुख मुख्य सलाहकार बनाया गया है। श्री सिंह ने गत दिवस मुख्य सूचना आयुक्त पद से इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया था। उसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें सीएम बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं।
शत्रुघन सिंह 1983 बैच के आईएएस अफसर हैं। वह वर्ष 2015 में उत्तराखंड के मुख्य सचिव रह चुके हैं। उसके बाद वह प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रही थी। अभी तक 3 दिन पूर्व ही उनकी मुख्यमंत्री रावत से मुलाकात हुई थी और उसके बाद गत दिवस उन्होंने राज्यपाल को मुख्य सूचना आयुक्त पद से इस्तीफा दे दिया था। अब उन्हें मुख्यमंत्री का मुख्य सलाहकार बनाया गया है।

वर्तमान में सरकार के सम्मुख कोरोना महामारी के निबटने के साथ ही तमाम बड़ी चुनौतियां है। अतः उक्त चुनौतियां से निपटने के लिए सरकार को अनुभवी अफसरों की जरूरत है। इसी कड़ी में मंत्री द्वारा शत्रुघन सिंह के अनुभव को प्रदेश की जनता के हित में लिए जाने के लिए उन्हें सलाहकार के पद पर नियुक्त किया गया हैं।

Please share the Post to: