विश्व पर्यावरण दिवस: जीव-जंतु, पेड़-पौधे और वनस्पतियां भारतीय संस्कृति के देव तत्व: प्रो० शास्त्री

विश्व पर्यावरण दिवस: जीव-जंतु, पेड़-पौधे और वनस्पतियां भारतीय संस्कृति के देव तत्व: प्रो० शास्त्री

एनसीसी इकाई महाविद्यालय, कोटद्वार और गुरुकुल कांगड़ी डीम्ड विश्वविद्यालय हरिद्वार द्वारा पर्यावरण दिवस का आयोजन

रेनबो न्यूज़ इंडिया * 5 जून 2021

कोटद्वार: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एनसीसी इकाई कोटद्वार एवं गुरुकुल कांगड़ी डीम्ड विश्वविद्यालय हरिद्वार द्वारा संयुक्त रुप से ऑनलाइन आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ एनसीसी अधिकारी गुरुकुल कांगड़ी डीम्ड डॉ० राकेश भुटियानी द्वारा प्रो० रूप किशोर शात्री, कुलपति, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार एवं प्राचार्य प्रो० जानकी पंवार – राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार के अभिनंदन एवं स्वागत से किया गया।

इस अवसर पर गुरुकुल कांगड़ी डीम्ड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० रूप किशोर शास्त्री ने पर्यावरण और परिस्थितिकी तंत्र के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रो० शास्त्री ने जीव-जंतु, पेड़-पौधों और वनस्पतियों को भारतीय संस्कृति के देव तत्व माना। उन्होंने कहा कि प्रकृति का आदर और संरक्षण करना ही भारत की सांस्कृतिक पहचान है। साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अष्टांगिक मार्ग के अंतिम अपरिग्रह को अपनाने पर बल बल दिया।

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि प्रो ० जानकी पंवार, प्राचार्य – राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार ने वर्तमान में कोविड की विषम परिस्थिति में पर्यावरण का बचाव का संदेश दिया। उन्होंने बताया की पारिस्थितिकी तंत्र की पुनर्स्थापना समय से न की गई तो इसके परिणाम भयावह होंगे। साथ ही उन्होंने बताया की एनसीसी कैडेट्स के माध्यम से जन जागरूकता अभियान वर्तमान की मांग है।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में विनय सेठी, नोडल अधिकारी, पर्यावरणीय जागरुकता एवं मूल्य चेतना प्रकोष्ठ, उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार ने पर्यावरण विषय पर एनसीसी कैडेट्स को व्याख्यान दिया। आपने परिस्थितिक तंत्र होने वाले नुकसान के कारण परिणामों से एनसीसी कैडेट्स को चेताया और बताया कि हमें अपने परिस्थितिकी तंत्र को बचाने की शुरुआत अपने से करनी होगी।

इस अवसर पर पर्यावरण विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता एवं लाइव वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की एनसीसी प्रभारी डॉ० तनु मित्तल ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता में कैडेट विशाल टेश्वर, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय प्रथम स्थान पर, कैडेट मयंक सिंह रावत, महाविद्यालय कोटद्वार द्वितीय स्थान पर एवं कैडेट तृप्ति नेगी, कोटद्वार तृतीय स्थान पर रही। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रियंका, कोटद्वार प्रथम स्थान प्राप्त किया द्वितीय स्थान कैडेट अभिनव विश्नोई, गुरुकुल कांगड़ी विश्विद्यालय एवं तृतीय स्थान पर कैडेट रोहित सिंह रोतेला, कोटद्वार रहे।

ऑनलाइन लाइव वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अंजलि नेगी, महाविद्यालय कोटद्वार, द्वितीय स्थान पर विशाल मिश्रा, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, एवं तृतीय स्थान पर कैडेट प्रवेश बराक, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय रहे। सभी प्रतिभागी जीती पर सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया जाएगा। कार्यक्रम में कुल 164 एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स द्वारा भेजे गए पोस्टर और स्लोगन की 10 मिनट की वीडियो भी प्रदर्शित की गई।

कार्यक्रम के अंत में गुरुकुल कांगड़ी डीम्ड विश्वविद्यालय के एनसीसी अधिकारी डॉ० राकेश भुटियानी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी का आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की जंतु विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ० स्मिता बडोला, कैडेट इशांक, अंजलि नेगी, अभिनव विश्नोई, मो० अफजल, प्रवेश, वर्धन शाह, अनन्या द्विवेदी, मयंक वर्मा आकाश, मोहम्मद कैफ, प्रवेश बराक, रितु, विशाल वर्मा उपस्थित रहे।

Please share the Post to: