Skip to content
Monday, June 29, 2026

Rainbow News

जन-जन की आवाज

  • उत्तराखंड
  • देश
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य-सेहत
  • मनोरंजन
  • गैलरी
  • संपर्क करें
You are Here
  • Home
  • 2021
  • July
  • नाबालिग युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बना ब्लैकमेल करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे
नाबालिग युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बना ब्लैकमेल करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे
अपराध उत्तराखंड ताजा खबर

नाबालिग युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बना ब्लैकमेल करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

July 24, 2021July 24, 2021

रेनबो न्यूज़ इंडिया * 24 July 2021

घनशाली (टि० ग०)। थाना क्षेत्र घनशाली के अंतर्गत दिनांक २२ जुलाई को एक युवक द्वारा एक 15 वर्षीय नाबालिक यवती से साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया। शिकायत है कि आरोपित युवक द्वारा नाबालिक युवती के साथ दुष्कर्म कर उसकी वीडियों बनाकर तथा वीडियों द्वारा युवती को ब्लैकमेल कर पैसे की मांग कि गई। यह भी आरोप है कि आरोपित द्वारा यवती का फर्जी फेसबुक अकाउंट भी बनाया गया और उस पर आपत्ति जनक फोटो पोस्ट कि गई।

पीड़ित लड़की के पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि पौखाल निवासी अभियुक्त द्वारा पहले पीड़िता को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया गया। इसके आलावा उसकी वीडियोग्राफी भी कर ली। जिसके पश्चात अभियुक्त द्वारा उक्त वीड़ियो को डिलीट करने की एवज में बार-बार दुष्कर्म तथा पैसों की मांग की जानी लगी। आगे ऐसा न करने पर उक्त वीड़ियो/फोटोज को सोशल मीड़िया पर अपलोड़ करने की धमकी दी जाने लगी।

आरोपित द्वारा बार–बार दुष्कर्म करने और उसे परेशान करने पर पीड़िता ने अपनी माता को आप बीती बताई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना कि जानकारी होने पर पीड़िता के पिता ने शुक्रवार को पौखाल निवासी अजय भंडारी पुत्र विशन सिंह के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत दर्ज की और आज 24 जुलाई को थाना घनसाली पुलिस ने आरोपी को घोण्टी पुल घनसाली, टिहरी गढ़वाल से गिरफ्तार कर लिया।

उक्त प्रकरण के प्रकाश में आने के पश्चात तृप्ति भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढवाल के निर्देशानुसार थाना घनसाली पर अभियुक्त के विरूद्ध भादवि, पोक्सों एवं आईटी एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले की तफ्तीश पंकज देवरानी, प्रभारी निरीक्षक थाना चम्बा द्वारा सम्पादित की जा रही है।

अभियुक्त – अजय भण्डारी पुत्र विशन सिंह भण्डारी निवासी ग्राम मोलनो पोखाल, घनसाली, टिहरी गढ़वाल, उम्र-35 वर्ष।

accused caught by police, accused_arrested, blackmailer making obscene video, fake Facebook account created, Ghanshali (T.G.), objectionable photo post, police station Ghanshali, rape case, Rape of a minor girl, अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल करने वाला, आपत्ति जनक फोटो पोस्ट, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, आरोपी_गिरफ्तार, घनशाली (टि० ग०), थाना घनशाली, दुष्कर्म करने का मामला, नाबालिग युवती से दुष्कर्म, फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया
Share
Facebook Twitter Pinterest Linkedin

Post navigation

Breaking: कॉलेजों द्वारा स्वीकृत सीटों से अधिक छात्रों को प्रवेश प्रकरण, मंत्री ने दिये जांच के आदेश
टिहरी झील: बनेगा 800 मीटर लंबा ग्लास ब्रिज, विकास व सौंदर्यीकरण के लिए 800 करोड़ रुपए का प्रस्ताव

अन्य समाचार भी पढ़े

  • अब उत्तराखंड में होगी दालचीनी की बड़े पैमाने पर खेती, वैश्विक बाजार में पहचान बनाने की तैयारी

    June 29, 2026June 29, 2026
  • उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, दून पुलिस ने हरियाणा से दबोचा

    June 29, 2026June 29, 2026
  • UKSSSC ने बदला भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल, चार परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी

    June 27, 2026June 27, 2026
https://rainbownews.co.in/wp-content/uploads/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

पॉपुलर ख़बरें

हाल की ख़बरें

  • अब उत्तराखंड में होगी दालचीनी की बड़े पैमाने पर खेती, वैश्विक बाजार में पहचान बनाने की तैयारी June 29, 2026
  • उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, दून पुलिस ने हरियाणा से दबोचा June 29, 2026
  • UKSSSC ने बदला भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल, चार परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी June 27, 2026
  • उत्तराखंड की बेटी मुन्नी देवी ने रचा इतिहास, वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण पदक June 25, 2026
  • मसूरी पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी, फिल्म ‘गन मास्टर जी9’ की शूटिंग देखने उमड़ी भीड़ June 25, 2026
  • ग्राफिक एरा में विदेशी छात्र-छात्राओं का दीक्षांत समारोह, 15 देशों के 84 छात्रों को मिली उपाधियां June 24, 2026

पहले की ख़बरें

रेनबो न्यूज़ इंडिया तेजी से उभरता हुआ न्‍यूज पोर्टल है। इस डिजिटल पोर्टल की शुरुआत 2021 में हुई हैं। पोर्टल के माध्यम से देश दुनियां और राज्य की शिक्षा, स्वास्थ्य, राजनीति, मनोरंजन, खेल, पर्यटन, खान-पान और संस्कृति से जुड़े वांछित एवं नवीनतम समाचारों को आप तक पहुँचाना है। ताज़ा खबरें, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जानकारिओं के लिए बने रहें।

July 2021
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Jun   Aug »
https://rainbownews.co.in/wp-content/uploads/Pandavaaj-Performace-at-Graphic-Era-Radhaa-Happy-Birth-Day-Dr-Kamal-Ghanshala.mp4

Pandavaas के लोकप्रिय “राधा… राधा… ओ राधा…काँधि मा धराली राधा, खैर की गँज्याली राधा…” का सुन्दर लाइव शो

Rainbow News, Editor- Geeta Rawat, Email: rainbownewsuk@gmail.com, Mobile: +91 8126 984153

https://rainbownews.co.in/wp-content/uploads/Prime-Minister-Narendra-Modi-road-show-in-Dehradun-uttarakhand.mp4
https://rainbownews.co.in/wp-content/uploads/2025/05/Adventure-Ad-05-02-25.mp4
All Rights Reserved: (C) Rainbow News India 2021.
Proudly powered by WordPress | Theme: Recent News by Candid Themes.