इजराइल: नवजात बच्ची के पेट में दो भ्रूण मिले, ऑपरेशन कर निकले गए

इजराइल: नवजात बच्ची के पेट में दो भ्रूण मिले, ऑपरेशन कर निकले गए

रेनबो न्यूज़ इंडिया * 31 जुलाई 2021

इजराइल के अशदोद में एक नवजात बच्ची के पेट में दो भ्रूण मिलने की खबर से सब हैरान है। यह खबर किसी चमत्कार से कम नहीं है। यह दुर्लभ घटना इजराइल के पास अशदोद में हुई।

द सन में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार नवजात का जन्म इसी महीने इजरायल में अशदोद के अस्सुता मेडिकल सेंटर में हुआ। डॉक्टरों को बच्चे का पेट अन्य बच्चों की तुलना में ज्यादा बड़ा दिखाई दिया। जिस पर डॉक्टरों को शक हुआ। तब डॉक्टरों ने नवजात का अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे किया। इसमें यह पाया गया कि बच्ची के पेट में एक भ्रूण विकसित हो रहा है। 10 हफ्ते में ही इस भ्रूण का ब्रेन, दिल, हाथ और पैर विकसित हो गए हैं। बच्चे के पेट में भ्रूण मिलने से डॉक्टर भी हैरान हो गए। भ्रूण अभी पूरी तरह से विकसित नहीं हुआ था।

एक्सपर्ट की एक टीम ने नवजात बच्ची के पेट का ऑपरेशन करके भ्रूण को निकाल दिया है। अब बच्ची की जान खतरे से बाहर बताई जा रही है। ऑपरेशन करने पर ही डॉक्टरों को पता चला की भ्रूण एक नहीं बल्कि 2 है। अभी भी डॉक्टरों को शक है कि बच्ची के पेट में एक और भ्रूण भी हो सकता है, इसलिए डॉक्टर इस बच्ची का समय-समय पर चेकअप कर रहे हैं।

इजराइल में ऐसी घटना पहले भी हो चुकी हैं। इससे पहले भी इजराइल में नवजात के पेट में भ्रूण पाए जाने की 7 घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें से एक बच्ची 15 साल की हो चुकी है और अब वह पूरी तरह से स्वस्थ है।

Please share the Post to: