बिरजू महाराज का निधन संपूर्ण कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति: प्रधानमंत्री

बिरजू महाराज का निधन संपूर्ण कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति: प्रधानमंत्री

रेनबो न्यूज़ इंडिया * 17 जनवरी 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रख्यात कथक नर्तक बिरजू महाराज के निधन पर सोमवार को शोक जताया और कहा कि उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

महाराज जी के तौर पर विख्यात बृज मोहन मिश्रा को आम तौर पर लोग बिरजू महाराज बुलाते थे। बिरजू महाराज का सोमवार तड़के दिल्ली में निधन हो गया। अगले महीने वह 84 साल के होने वाले थे।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं।’’

भारत के प्रख्यात कलाकारों में से एक, कथक नर्तक गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थे और ‘डायलिसिस’ पर थे।

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email