दुःखद: गंगोत्री विधायक गोपाल रावत का निधन

दुःखद: गंगोत्री विधायक गोपाल रावत का निधन

रेनबो न्यूज़ इंडिया * 22 अप्रैल 2022

लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे गंगोत्री के विधायक गोपाल रावत का आज निधन हो गया।

लम्बे वक्त से कैंसर से जूझ रहे उत्तरकाशी की गंगोत्री विधानसभा के विधायक गोपाल रावत का गुरुवार को निधन हो गया।   हाल ही में उन्हें पीलिया की शिकायत पर देहरादून के गोविंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज उनका निधन हो गया।

अंतिम संस्कार शुक्रवार को उत्तरकाशी में होगा। उनके निधन पर राजनीतिक व सामाजिक संगठन ने शोक जताया है।

गोपाल रावत कैंसर के चलते मुंबई के कैंसर अस्पताल में भर्ती हुए थे।मुंबई कैंसर अस्पताल में स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद वे उत्तराखंड वापस लौट आए थे। हाल ही में गोपाल रावत को पीलिया की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्हें देहरादून के गोविंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका लगातार इलाज चल रहा था. लेकिन गुरुवार को अचानक गोपाल रावत की हालत बिगड़ गई. जिसके बाद उनका निधन हो गय। 
गोपाल रावत गंगोत्री विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर दो बार विधायक रहे हैं। गोपाल रावत के निधन पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, टिहरी सांसद माला राज्यलक्षमी शाह ने दुख व्यक्त किया। 

मुख्यामंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी उनके निधन पर दुःखद व्यल्त किया और कहा कि पार्टी हित और गंगोत्री वैली के विकास के लिए किए गए उनके कार्य हमेशा याद किए जायेंगे। संगठन के लिए यह अपूर्णीय क्षति है।

Please share the Post to: