कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद समाजवादी पार्टी में शामिल

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद समाजवादी पार्टी में शामिल

रेनबो न्यूज़ इंडिया * 10 जनवरी 2022

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश चुनाव 2022: कांग्रेस को यूपी में बहुत जोर का झटका लगा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी। आज इमरान कांग्रेस का हाथ छोड़कर समाजवादी पार्टी की साइकिल पर सवार होने वाले हैं। इमरान की बातें कांग्रेस के भविष्य को लेकर भयावह मालूम होती हैं।

उतरप्रदेश के कांग्रेस के नेता और अपने बयानों के कारण हमेशा सुर्खियों में रहने वाले पूर्व विधायक इमरान मसूद सोमवार को समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के प्रभारी इमरान मसूद अपने निवास पर समर्थकों के साथ विचार विमर्श कर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने की घोषणा की।

मसूद की यह घोषणा कांग्रेस के लिये बडा़ झटका माना जा रहा है क्योकि वह राहुल गांधी ओर प्रियंका गांधी के करीबी थे।

इस घोषणा के बाद ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत करते हुए मसूद ने कहा, ‘‘उतर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। कांग्रेस पार्टी करजोर हो रही हैं और अब अखिलेश यादव के नेतृत्व में नौजवानों, किसानों, व्यापारियों और महिलाओं को सुरक्षा देने वाली सरकार बनेगी। वर्तमान भाजपा सरकार हिन्दू-मुस्लिम एकता की दुश्मन है।’’

उन्होंने जोर देकर कहा कि परिस्थिति ऐसी है कि उतर प्रदेश को आज अखिलेश यादव जैसे नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि किसी शर्त पर समाजवादी पार्टी मे शामिल नही हो रहे हैं उन्होंने हमेशा सिद्धांत की राजनीति की है।

कांग्रेस के नेता राहुल और प्रियंका के करीबी रहे हैं और हाल ही में कांग्रेस के साथ कुछ कलह भी चल रही थी। उन्होंने प्रस्ताव दिया था कि कांग्रेस को छोटे दलों के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ना चाहिए ताकि बीजेपी को कुछ टक्कर दी जा सकें। ऐसी ही कई बातों के चलते उन्होंने तीन दिन पहले ही सपा प्रमुख अहिलेश यादव से मुलाक़ात भी की थी।

मोदी को बोटी-बोटी काटने की धमकी दी थी

इमरान विवादित बयान के कारण भी चर्चा में रह चुके हैं। इमरान ने ही मोदी को बोटी-बोटी काटने की धमकी दी थी। इसके बाद ये काफी दिन तक चर्चा में बने थे। मुसलमानों को लेकर अक्सर बयान देते रहते हैं। आज बातचीत के दौरान भी वे मुसलमान वोटरों और उनकी स्थिति को लेकर बोले। इस दौरान इमरान ने भाजपा के ऊपर आरोप भी लगाए।

इमरान मसूद का राजनीतिक सफर

इमरान मसूद के राजनीतिक सफर की बात करें तो ये पूर्व सांसद काजी रशीद मसूद के भतीजे हैं। 2007 में पहली बार निर्दलीय विधायक बने और सहारनपुर नगर पालिका के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। सहारनपुर में इमरान की मजबूत पकड़ बताई जाती है। उम्मीद है कि इमरान यहीं से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।