Top Banner Top Banner
New Variant Covid-19: मिला कोरोना का एक और नया वेरिएंट B.1.640.2., मिले 46 म्यूटेशन

New Variant Covid-19: मिला कोरोना का एक और नया वेरिएंट B.1.640.2., मिले 46 म्यूटेशन

फ्रांस में मिला कोरोना का एक और नया वेरिएंट B.1.640.2., 46 म्यूटेशनस की पहचान  की गयी। इस नए वेरिएंट में अब तक 46 म्यूटेशन देखे गए हैं। हालांकि, यह वेरिएंट कितना खतरनाक है और इसके संक्रमण की दर कितनी है, इसको लेकर अभी रिपोर्ट सामने नहीं आई हैं।

कोरोना व ओमिक्रॉन के खतरे के बीच फ्रांस में एक और नए वैरिएंट की पहचान हुई है। इस नए वैरिएंट से दक्षिणी फ्रांस में 12 लोग संक्रमित भी मिले हैं। वैज्ञानिकों ने इसकी पहचान B.1.640.2.के रूप में की है। उनका कहना है कि इस नए वैरिएंट में अब तक 46 म्यूटेशन देखे गए हैं। हालांकि, यह कितना खतरनाक है और इसके संक्रमण की दर कितनी है, इसको लेकर अभी रिपोर्ट सामने नहीं आई हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन व्यक्तियों में नया वेरिएंट पाया गया है, वे कैमरून ने वापस लौटे थे। ऐसे में यह संक्रमण दक्षिण अफ्रीकी देशों में फैल सकता है। बार-बार सामने आ रहे हैं नए वेरिएंट कोरोना के नए वेरिएंट। 

पिछले साल भी ऐसा हुआ था, लेकिन सभी नए वेरिएंट कितने खतरनाक हैं, इसको लेकर अभी भी अध्ययन चल रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि नया वेरिएंट दो स्तर पर खतरनाक हो सकता है या तो उसमें मृत्यु दर अधिक हो या फिर संक्रमण दर। हालांकि, अभी फ्रांस में मिले नए वेरिएंट के बारे में इस तरह की जानकारी सामने नहीं आई है। 

B.1.640.2. वैक्सीन को भी दे सकता है मात 

वैज्ञानिकों का कहना है कि जिन 12 लोगों में इस नए वेरिएंट की पहचान हुई है, उसमें एक असामान्य संयोजन देखा गया है। 46 म्यूटेशन के साथ नया वेरिएंट वैक्सीन को भी मात दे सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि नए वेरिएंट खुद में कोरोना टीके की प्रतिरक्षा तैयार कर रहे हैं।

Please follow and like us:
Pin Share
Please share the Post to:
RSS
Follow by Email